लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 19:12 IST

Open in App

चेन्नई, नौ जनवरी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के नाम पर मुहर लगा दी है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान में अन्नाद्रमुक और उसकी धुर प्रतिद्वंद्वी द्रमुक के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

अन्नाद्रमुक की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था पार्टी महापरिषद ने ओ पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को चुनाव संबंधी पार्टी की रणनीतियां तैयार करने के लिए भी अधिकृत किया और एक संचालन समिति की नियुक्ति को भी मंजूरी दी, जो महत्वपूर्ण मामलों में अहम भूमिका निभा सकती है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

पलानीस्वामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पनीरसेल्वम उपमुख्यमंत्री हैं।

पार्टी सदस्यों ने बैठक में 16 प्रस्ताव स्वीकार किए। इनमें से एक प्रस्ताव के तहत दोनों नेताओं को अन्नाद्रमुक की चुनावी रणनीतियां बनाने के लिए अधिकृत किया गया। इससे पहले अन्नाद्रमुक ने 2011 और 2016 के चुनाव में जीत हासिल की थी।

बैठक में कहा गया, ‘‘यह महापरिषद ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी को 2021 चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए विजय दिलाने वाली रणनीतियां बनाने, अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में जीत हासिल करने वाला गठबंधन बनाने और गठबंधन साझेदारों के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला करने के लिए अधिकृत करती है।’’

अन्नाद्रमुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में राजग गठबंधन का नेतृत्व किया था, जिसमें भाजपा, डीएमडीके और पीएमके शामिल थे। पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं ने भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन की पहले ही पुष्टि कर दी है।

महापरिषद ने पनीरसेल्वम की अक्टूबर 2020 की उस घोषणा को भी समर्थन दिया, जिसमें कहा गया था कि चुनाव में पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

इसके अलावा महापरिषद ने एक संचालन समिति की नियुक्ति को मंजूरी दी। इसके सदस्यों में छह मंत्री और पांच अन्य पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम का वफादार समझा जाता है।

पार्टी ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अन्नाद्रमुक सरकार को मिल रहे लोगों के समर्थन और पलानीस्वामी के प्रशासनिक कौशल को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए मुख्यमंत्री की ‘‘असभ्य’’ आलोचना कर रहे है।

उसने स्टालिन और उसके द्रमुक समर्थकों की ‘‘व्यक्तिगत हमले’’ करने के कारण निंदा की।

पार्टी ने विभिन्न मामलों पर सरकार की प्रशंसा की। उसने श्रीलंका सरकार के प्रांतीय परिषदों को समाप्त करने के कदम की आलोचना की और कहा कि इससे वहां के तमिल समुदाय के लोग प्रभावित होंगे। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

पनीरसेल्वम ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी हर व्यक्ति से ऊपर है और उन्होंने आगामी चुनाव में ‘‘बड़ी और अभूतपूर्व जीत’’ के लिए मिलकर लड़ने की अपील की।

पलानीस्वामी ने ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ के लिए द्रमुक पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दिवंगत एम करुणानिधि पार्टी की कमान संभालते थे, ‘‘इसके बाद (एम के) स्टालिन आए और अब उदयनिधि (स्टालिन के बेटे) हैं’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया