लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने जयललिता के ‘वेद निलयम’ स्मारक का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:50 IST

Open in App

चेन्नई, 28 जनवरी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के स्मारक ‘वेद निलयम’ का बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में उद्घाटन किया गया। वेद निलयम अन्नाद्रमुक नेता का आवास था।

साथ ही मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने 24 फरवरी को जयललिता की जंयती को हर साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तौर पर मनाए जाने की भी घोषणा की है।

एक सादे कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यहां एक पट्टिका का अनावरण किया। इस पट्टिका के माध्यम से यह घोषणा की गई है कि दिवंगत नेता के आवास को उनके स्मारक में परिवर्तित कर दिया गया है और इस संपत्ति की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पास होगी। यह आवास पोएस गार्डन क्षेत्र में हैं।

पलानीस्वामी के साथ यहां उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल समेत अन्य नेता मौजूद थे। इन नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की एक तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पारंपरिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर स्मारक का उद्घाटन किया।

मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को उद्घाटन समारोह की मंजूरी दे दी थी लेकिन यह आदेश दिया कि इस इमारत को लोगों के लिए न खोला जाए।

दिवंगत नेता के भतीजे दीपक और उनकी भतीजी दीपा ने उद्घाटन समारोह को रोकने के लिए याचिकाएं डाली थी। हालांकि अदालत ने कहा कि सिर्फ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

दोनों ने अलग-अलग याचिका डालते हुए वेद निलयम को स्मारक बनाने के लिए इसके अधिग्रहण के संबंध में जारी सरकारी अधिसूचना को चुनौती दी है।

वहीं, सरकार ने एकल न्यायाधीश के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की है और इस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

बाद में चेन्नई में जयललिता की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पलानीस्वामी ने घोषणा की कि दिवंगत नेता की जंयती प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को राज्य सरकार के कार्यक्रम के तौर पर मनाया जाएगी।

मरीना तट के सामने कमराजार सलाई स्थित सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान के परिसर में जयललिता की नौ फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, स्मारक में तब्दील किए गए आवास में कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल और परिसर की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन किया गया।

बताया जाता है कि इस संपत्ति को जयलिलता की मां ने 1960 के दौरान खरीदा था और पूर्व मुख्यमंत्री करीब तीन दशक तक यहां रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले