लाइव न्यूज़ :

पाला बिशप ने साम्प्रदायिक विद्वेष भड़काने वाला कोई बयान नहीं दिया: रास सांसद सुरेश गोपी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 13:28 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), 16 सितंबर राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाला धर्मक्षेत्र (डायसीज) के बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जिसका कोई धार्मिक रंग हो या जिससे साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा हो।

अभिनेता एवं नेता गोपी ने यहां निकट स्थित पाला धर्मक्षेत्र में जाकर बिशप से मुलाकात करने के बाद कहा कि किसी बात को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कल्लारंगट ने किसी विशेष धर्म का जिक्र नहीं किया और न ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया, जिससे धार्मिक विद्वेष पैदा हो।

गोपी ने कहा, ‘‘उन्होंने केवल कुछ गतिविधियों का जिक्र किया।’’ उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि बिपश के साथ बैठक में किस बात पर चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा कि ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई, जिसके बारे में मीडिया को बताए जाने की आवश्यकता है और जिस बात पर चर्चा हुई, वह आमजन की जानकारी के लिए नहीं है।

इससे पहले, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा था कि बिशप कल्लारंगट की ‘नार्कोटिक जिहाद’ संबंधी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का राज्य सरकार का कोई इरादा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बिशप की ओर से यह आवश्यक स्पष्टीकरण आ चुका है कि उनकी टिप्पणी का मकसद उनके समुदाय को मादक पदार्थों की बुराई के खिलाफ आगाह करना था और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच वैर पैदा करना या सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करना नहीं था।

कल्लारंगट ने कहा था कि केरल में ईसाई लड़कियां ‘‘लव और नार्कोटिक जिहाद’’ का शिकार बन रही हैं तथा जहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, वहां दूसरे धर्मों के युवाओं को बर्बाद करने के लिए चरमपंथी ऐसे तरीके अपना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया