लाइव न्यूज़ :

पाकुड़: मुखिया और उनके बच्चे की हत्या

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:49 IST

Open in App

पाकुड़, 20 दिसंबर झारखंड के पाकुड़ में सोमवार देर शाम अपनी कार से सपरिवार घर वापस लौट रहे सदर प्रखंड के मणिकापाड़ा के मुखिया कौशर अली के वाहन पर बम से हमला किया गया। बदमाशों ने हमले के बाद अली को गाड़ी से खींचकर निकाला और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इस हमले में अली के बच्चे की भी घटनास्थल पर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में मुखिया की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पंश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना मणिकापाड़ा पंचायत जाने वाली पाली रोड में हटिया मोड़ के निकट उस समय घटी जब मुखिया अपनी कार से गांव की ओर लौट रहे थे। देर शाम जैसे ही मुखिया का वाहन हटिया मोड़ के पास पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके वाहन पर बमबारी की। वाहन के रूकते ही अपराधियों ने मुखिया कौशर अली को गाड़ी से घायल अवस्था में बाहर खींचकर निकाला और चाकू से गोद दिया।

धमाके की आवाज सुनते ही आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े जबकि बदमाश मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों की मदद से अली, उनके बच्चे और पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अली एवं उनके बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को आशंका है कि किसी आपसी रंजिश एवं विवाद को लेकर मुखिया पर जान लेवा हमला किया गया।

इस बीच, गांव के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह