लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ झारखंड का पहला कोरोना-मुक्त जिला बना

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:57 IST

Open in App

पाकुड़, 21 जून झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है।

पाकुड़ के जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने यहां ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सोमवार को अंतिम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।

पाकुड़ झारखंड के कुल 24 जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना-मुक्त होने वाला पहला जिला बन गया है। हालाँकि उन्होंने बताया कि अब तक पाकुड़ में कोरोना वायरस जांच के लिए लिए गए तीन लाख 60 हजार 721 लोगों के नमूनों में चार हजार 297 लोगों की रिपोर्ट लंबित है जबकि तीन लाख 54 हजार 460 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में कुल चार हजार 910 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 18-45 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या 3,860 तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की संख्या 1050 है।

उन्होंने जिले के लोगों से अब भी पूरी सावधानी बरतने तथा टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे