लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर वार्ता में हिस्सा नहीं लेने का पाक का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर अफगानिस्तान संकट पर भारत द्वारा 10 नवंबर को आयोजित किये जाने वाले क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में शामिल नहीं होने का पाकिस्तान का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह आश्चर्यजनक नहीं है तथा यह अफगानिस्तान को अपने ‘‘संरक्षित देश’’ के रूप में देखने की इस्लामाबाद की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह कहा।

सूत्रों ने कहा कि वार्ता के लिए भारत के निमंत्रण पर "जबरदस्त प्रतिक्रिया" मिली है और रूस, ईरान और लगभग सभी मध्य एशियाई देशों ने पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर के बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

सूत्रों ने कहा कि वार्ता की मेजबानी पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टिप्पणी अफगानिस्तान में उसकी "हानिकारक भूमिका" से ध्यान हटाने का एक असफल प्रयास है।

पाकिस्तानी एनएसए मोईद यूसुफ ने मंगलवार को वार्ता में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा था, ‘‘मैं नहीं जाऊंगा, एक विघ्नकर्ता शांति स्थापना करने वाला नहीं हो सकता।’’

सूत्रों ने कहा कि भारत ने चीन को भी निमंत्रण भेजा है और इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अफगानिस्तान में समग्र सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने और 15 अगस्त को उस देश में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के मद्देनजर सामूहिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए वार्ता की मेजबानी करने की पहल कर रहे हैं। डोभाल संवाद की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि इस प्रारूप में पहले की दो बैठकें ईरान में सितंबर 2018 और दिसंबर 2019 में आयोजित की जा चुकी हैं। सूत्रों ने कहा कि भारत में तीसरी बैठक महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत के निमंत्रण पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मध्य एशियाई देशों के साथ-साथ रूस और ईरान ने भी भागीदारी की पुष्टि की है। उत्साहजनक प्रतिक्रिया अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों में भारत की भूमिका से जुड़े महत्व की पुष्टि है।’’

सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार है कि जब न केवल अफगानिस्तान के तत्काल पड़ोसी बल्कि मध्य एशियाई देश इस प्रारूप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए चीन और पाकिस्तान को भी निमंत्रण दिया गया है और औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हालांकि, पाकिस्तान ने मीडिया के माध्यम से संकेत दिया है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा। पाकिस्तान का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है। यह अफगानिस्तान को अपने संरक्षण वाले देश के रूप में देखने की उसकी मानसिकता को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने इस प्रारूप की पिछली बैठकों में हिस्सा नहीं लिया है। भारत के खिलाफ उसकी टिप्पणियां अफगानिस्तान में उसकी हानिकारक भूमिका से ध्यान हटाने का एक असफल प्रयास है।’’

सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा अगले सप्ताह आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय भागीदारी अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में क्षेत्रीय देशों की व्यापक और बढ़ती चिंता और एकदूसरे के साथ परामर्श एवं समन्वय करने की उनकी इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में भारत की अहम भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिन्दू नहीं मुस्लिम थे भगवान राम?, टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बिगड़े बोल, वीडियो

क्राइम अलर्टFaridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

कारोबारअमेरिकी टैरिफ ने वाट लगा दी है कश्‍मीर के पेपर माशी व्‍यापार पर

भारत अधिक खबरें

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए