लाइव न्यूज़ :

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में भारत का हाथ होने संबंधी पाक के आरोप ‘झूठ’ : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उन आरोपों को ‘झूठ’ करार दिया है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस पर हुए आत्मघाती हमले में भारत का हाथ होने की बात कही थी । इस हमले में नौ चीनी इंजीनियर एवं चार अन्य लोग मारे गए थे ।

इस मुददे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से भारत की छवि खराब करने का एक और प्रयास है ताकि क्षेत्रीय अस्थिरता का ‘केंद्र’ एवं प्रतिबंधित आतंकवादियों का ‘पनाहगाह’ होने में उसकी भूमिका से अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बांटा जा सके।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन में शाह महमूद कुरैशी ने हमले की जांच पूरी होने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया था कि इसके पीछे भारत और अफगानिस्तान हाथ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा, ‘‘ भारत अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। जहां तक आतंकवाद की बात आती है कि वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान की विश्वसनीयता का पता है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को झूठ फैलाने एवं दुष्प्रचार करने के हताशा भरे प्रयासों से लाभ नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को निर्माणाधीन दासू बांध के स्थल पर चीनी इंजीनियरों एवं श्रमिकों को ले जा रहे बस में विस्फोट से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण