लाइव न्यूज़ :

खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमले में भारत का हाथ होने संबंधी पाक का आरोप ‘असत्य’ : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को ‘असत्य’ करार दिया है, जिसमें उसने पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस पर हुए बम हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी का समर्थन होने की बात कही थी । भारत ने कहा कि यह क्षेत्रीय अस्थिरता का ‘केंद्र’ एवं प्रतिबंधित आतंकवादियों की ‘शरणस्थली’ होने की पाकिस्तान की भूमिका से अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बांटने का प्रयास है।

उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को निर्माणाधीन दासू बांध के स्थल पर चीनी इंजीनियरों एवं श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने इस घटना की जांच करने के आदेश दिये थे । इसमें नौ चीनी इंजीनियर एवं चार अन्य लोग मारे गए थे ।

इस मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से भारत की छवि खराब करने का एक और प्रयास है ताकि क्षेत्रीय अस्थिरता का ‘केंद्र’ एवं प्रतिबंधित आतंकवादियों की ‘शरणस्थली’ होने में उसकी भूमिका से अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बांटा जा सके।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हमले की जांच पूरी होने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया था कि इसके पीछे भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय का हाथ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा, ‘‘ दासू की घटना को लेकर हमने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बेतुके बयान को देखा है ।’’

उन्होंने कहा कि भारत अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। जहां तक आतंकवाद की बात आती है कि वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान की विश्वसनीयता का पता है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को असत्य फैलाने एवं दुष्प्रचार करने के हताशा भरे प्रयासों से लाभ नहीं होगा।

बागची ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान की ओर से भारत की छवि खराब करने का एक और प्रयास है ताकि क्षेत्रीय अस्थिरता का ‘केंद्र’ एवं प्रतिबंधित आतंकवादियों का ‘पनाहगाह’ होने में उसकी भूमिका से अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बांटा जा सके। ’’

घटना की जांच पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीन ने कहा था कि वह भू राजनीतिक लाभ के लिये किसी भी शक्ति द्वारा आतंकवाद के इस्तेमाल का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा था कि पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले की जांच में कम समय में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos