लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान का घुसपैठिया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 21, 2021 14:55 IST

Open in App

जम्मू, 21 मार्च जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घुसपैठिया शनिवार रात को भारत की सीमा में घुस आया और कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रात के वक्त, बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के एक नागरिक की संदिग्ध गतिविधियां देखी। वह आईबी पार करके आया था और सैनिकों ने बाड़ के पास ही उसे गिरफ्तार कर लिया।’’

इससे पहले, 16 मार्च को सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को तब मार गिराया था जब वह बार-बार दी जा रही चेतावनी को नजरंदाज करते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं