लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सेना ने पुंछ में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया

By भाषा | Updated: February 2, 2020 20:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि बालाकोट और मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने शाम सात बजे बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

अंतिम सूचना मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में भी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि तंगधार सेक्टर में गोलाबारी पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुआ। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं