लाइव न्यूज़ :

संरा के वाहन पर भारतीय सैनिकों के हमले का पाक का आरोप जांच के बाद गलत पाया गया: भारत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर भारत ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के इस आरोप की विस्तृत जांच की गई कि भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन को जानबूझकर निशाना बनाया और यह तथ्यात्मक रूप से ‘‘गलत और झूठा’’ पाया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों की अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘‘विफलता’’ को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ ‘‘निराधार और मनगढ़ंत’’ आरोप दोहराने के बजाय अपनी ‘‘चूक’’ की जिम्मेदार तरीके से जांच करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने एलओसी से लगे चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों (यूएनएमओ) के एक वाहन को निशाना बनाया। भारत सरकार के सूत्रों ने उसी दिन आरोपों को खारिज कर दिया था।

पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों पर मीडिया के सवालों के जवाब में, श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारत ने पाकिस्तानी पक्ष को ‘‘इन गलत बयानी’’ पर अपनी जांच के निष्कर्ष और विचारों से अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय बलों द्वारा 18 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन को जानबूझकर निशाना बनाने के पाकिस्तान के आरोपों की विस्तार से जांच की गई और यह तथ्यात्मक रूप से गलत और झूठा पाया गया। अग्रिम क्षेत्रों में तैनात हमारे सैनिक क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षकों के दौरे के बारे में अवगत थे और उन्होंने कोई गोलीबारी नहीं की, जैसा कि आरोप लगाया गया है।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों की अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘‘विफलता’’ को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ "निराधार और मनगढ़ंत" आरोप दोहराने के बजाय अपनी ‘‘चूक’’ की जिम्मेदार तरीके से जांच करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र