लाइव न्यूज़ :

कार्यवाहक प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला बानो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:24 IST

Open in App

एटा (उप्र), 13 फरवरी एटा जिले की जलेसर पुलिस ने गुदाऊ गांव में तथ्‍य छिपाकर कार्यवाहक ग्राम प्रधान बन गई एक पाकिस्‍तानी महिला को गिरफ्तार किया है। शिकायत में अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

एटा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि थाना जलेसर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया था जिसमें फरार चल रही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

उन्‍होंने बताया कि कार्यवाहक प्रधान के खिलाफ एक जनवरी, 2021 को तत्‍कालीन पंचायत सचिव ध्‍यानपाल सिंह ने थाना जलेसर में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन पंचायत सचिव ने बताया था कि ग्राम गुदाऊ की निर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत के उपरांत पंचायत के विकास कार्यों के लिए सहायक विकास अधिकारी, जलेसर के जरिये मिले प्रस्‍ताव के क्रम में ग्राम पंचायत सदस्‍य बानो, पत्‍नी अख्‍तर अली को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में नामित किया गया था किंतु ग्राम पंचायत गुदाऊ के ग्रामीणों ने शिकायत की कि नामित कार्यवाहक प्रधान बानो पाकिस्‍तान की निवासी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि पाकिस्‍तानी नागरिक बानो की शादी आठ जून 1980 को एटा निवासी अख्‍तर अली के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बाद में बानो दीर्घकालिक वीजा को विस्‍तारित कराकर यहीं पर रहते-रहते ग्राम पंचायत सदस्‍य चुन ली गई और ग्राम प्रधान की मौत के बाद कार्यवाहक ग्राम प्रधान बन गई।

उन्होंने बताया कि आरोपों के अनुसार बानो ने तथ्‍यों को छिपाकर कार्यवाहक प्रधान का पद प्राप्‍त किया। उन्होंने कहा कि इस सूचना पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्‍तावेजों में हेराफरी और विदेशी अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

जलेसर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रही आरोपी बानो को उसके घर के पास से शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग