2015 से कर्नाटक में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:57 IST2021-06-10T22:57:51+5:302021-06-10T22:57:51+5:30

2015 से कर्नाटक में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
कारवार (कर्नाटक), 10 जून पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है जो 2015 से कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में अपने पति के साथ अवैध रूप से रह रही थी। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक खदीजा महरीन ने भटकल के मोहिद्दीन रुक्कुद्दीन से 2014 में दुबई में शादी की थी। वह तीन महीने के लिए पर्यटक वीजा पर भारत आयी थी और 2015 में उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया।
पुलिस के अनुसार इस दौरान महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र भी बनवा लिया था। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।