पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:41 IST2020-12-31T19:41:51+5:302020-12-31T19:41:51+5:30

Pakistani troops violate ceasefire on LoC | पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर/जम्मू, 31 दिसंबर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गोलीबारी की और मोर्टार दागे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में मस्जिदों और घरों को निशाना बनाया।

अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान ने कल शाम तंगधार सेक्टर, कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसा कारण के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।"

राजौरी के नौशेरा सेक्टर में, पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमावर्ती चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "आज अपराह्न लगभग 03:15 बजे पाकिस्तान सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।"

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani troops violate ceasefire on LoC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे