पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:22 IST2020-12-19T18:22:17+5:302020-12-19T18:22:17+5:30

Pakistani troops violate ceasefire near LoC in Poonch district | पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 19 दिसम्बर पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम लगभग पांच बजे पाकिस्तान ने बिना उकसावे के किरनी और माल्टी सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani troops violate ceasefire near LoC in Poonch district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे