लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ, कठुआ में की गोलाबारी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:46 IST

Open in App

जम्मू, 11 नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों और अग्रिम चौकियों के साथ ही कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने अथवा क्षति की कोई सूचना नहीं है।

इस संबंध में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे किरनी, शाहपुर और कस्बा सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’

उन्होंने बताया कि बाद में शाम छह बजे पाकिस्तान ने फिर से तीन सेक्टरों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने कहा कि अंतिम सूचना प्राप्त होने तक दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी जारी थी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर की तीन सीमा चौकियों सतपाल, करोल कृष्णा और गुरनाम पर भी गोलीबारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो