लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर हमले की योजना बना रहा पाकिस्तानी आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमले की योजना बना रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में मारे जाने से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रात भर चली मुठभेड़ उस समय शुरू हुई थी जब एक इमारत में छिपे दो आतंकवादियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर “अंधाधुंध” गोलीबारी शुरू कर दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के उस्मान के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीनों से सक्रिय एक ''खतरनाक आतंकवादी'' था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम के मालपोरा मीर बाजार इलाके के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर (बृहस्पतिवार) करीब तीन बजे आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की। पुलिस और सुरक्षा बलों के एक आरओपी (सड़क खोलने वाले दल) ने जवाबी कार्रवाई की। शुरुआती हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सेना के जवान तुरंत वहां पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी।

उन्होंने कहा, ''दल ने सुनिश्चित किया कि आतंकवादियों को भागने का कोई मौका न दिया जाए। आतंकवादियों ने पास की एक विशाल इमारत में शरण ले रखी थी। ​​छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस / सुरक्षा बलों के संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई की गई तो मुठभेड़ शुरू हो गई।''

आईजीपी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सामान्य जानकारी मिल रही थी कि ''आतंकवादी बारामूला-श्रीनगर रोड या काजीगुंड-पंथा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमला करने की योजना बना रहे थे।''

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''इसलिए, पुलिस और सुरक्षा बल तैयार थे। इससे पता चलता है कि सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया कितनी अच्छी रही है कि जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकवादी को भागने नहीं दिया गया।''

उन्होंने कहा कि जब बीएसएफ का काफिला आ रहा था तब ''दो आतंकवादियों ने एक विशाल इमारत से अंधाधुंध गोलीबारी की, लेकिन हमें कोई चोट नहीं आई।''

कुमार ने कहा, ''सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। जीओसी (सेना के दक्षिण कश्मीर स्थित जनरल ऑफिसर कमांडिंग) विक्टर फोर्स और मैंने रात के दौरान ऑपरेशन की निगरानी की। हमने रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया और एक आतंकवादी को मार गिराया।''

उन्होंने कहा, ''चूंकि अंधेरे में तलाश करना मुश्किल था, इसलिए सुबह एक पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीने से सक्रिय था।''

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें एक एके-47 राइफल, मैगजीन, ग्रेनेड, आरपीजी-7 रॉकेट लांचर शामिल हैं। कुमार ने कहा कि यह दिखाता है कि '' वे आतंकवादी कोई बड़ी योजना बना रहे थे।''

उन्होंने कहा, ''लंबे समय के बाद (कश्मीर में) आरपीजी-7 बरामद किया गया है और पुलिस व सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है। मुझे पुलिस और सुरक्षा बलों पर गर्व है।'' उन्होंने कहा कि खूंखार पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान को मारकर बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ''आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी'' में सीआरपीएफ और सेना का एक-एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट