लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:48 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अगस्त जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान का रहने वाला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के चंदाजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान बाबर अली के रूप में हुई है, जो 24 जुलाई को शोकबाबा मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहा था। अली पाकिस्तान में पंजाब के उगाडा जिले का निवासी था और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। शोकबाबा मुठभेड़ में शरीक अल्ताफ समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि अली घटनास्थल से भागने में सफल रहा था और उसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चंदाजी वन क्षेत्र में उसकी मौजूदगी का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को अभियान की सफलता पर बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं