लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 दिसंबर शहर के हरवान इलाके में रविवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

मृत आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान निवासी सैफुल्ला के रूप में हुई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के कराची निवासी सैफुल्ला के रूप में हुई है जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उसने 2016 में घुसपैठ की थी और वह हरवान में सक्रिय था तथा कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।’’

उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में पिछले 33 दिनों में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं। कुमार ने कहा, ‘‘वे पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमले तथा आम लोगों की हत्याओं समेत कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। यह दिखाता है कि पाकिस्तान, घाटी खास तौर से श्रीनगर शहर में शांति भंग करने पर आमादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos