लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 दिसंबर शहर के हरवान इलाके में रविवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह आतंकी हाल में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मारे गए दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत कई आतंकी वारदात में शामिल था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, '' तलाशी अभियान के दौरान सुबह आतंकवादी की मौजूदगी का पता चलने पर उसे आत्मसमर्पण करने का पर्याप्त अवसर दिया गया। हालांकि, उसने संयुक्त तलाशी दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई मुठभेड़ में तब्दील हो गई।''

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने मृत आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के कराची निवासी सैफुल्ला उर्फ अबु खालिद उर्फ शावाज के रूप में की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।

प्रवक्ता ने कहा, '' वह वर्ष 2016 में बांदीपुरा सेक्टर से घुसा था और बाद में पाकिस्तान में बैठे लश्कर के कमांडरों के निर्देश पर पुलवामा, श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिलों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर पहुंच गया।''

उन्होंने कहा कि सैफुल्ला श्रीनगर में लश्कर के ''ग्रुप कमांडर'' के तौर पर काम कर रहा था क्योंकि वह पहले भी शहर में सक्रिय रहा था और श्रीनगर के साथ ही पुलवामा क्षेत्र से अच्छी तरह परिचित था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के कराची निवासी सैफुल्ला के रूप में हुई है जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उसने 2016 में घुसपैठ की थी और वह हरवान में सक्रिय था तथा कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।’’

उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में पिछले 33 दिनों में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं। कुमार ने कहा, ‘‘वे पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमले तथा आम लोगों की हत्याओं समेत कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। यह दिखाता है कि पाकिस्तान, घाटी खास तौर से श्रीनगर शहर में शांति भंग करने पर आमादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल