लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ढील के चलते मछली पकड़ने गई दो नावों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, मछुआरा जख्मी

By भाषा | Updated: April 13, 2020 05:47 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी की। हमें सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में ओखा तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार की शाम को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया।देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के मछली मारने वाले दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार की शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी की।

गुजरात में ओखा तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार की शाम को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया।

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के मछली मारने वाले दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार की शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी की जिसमें एक मछुआरा घायल हो गया।

आनंद ने कहा, ‘‘दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी की। हमें सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल को रेडियो सेट पर सहायता के लिए कॉल किया। तटरक्षक बल ने संवाद के सामान्य चैनल से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया। पाकिस्तान की नौसेना ने पुष्टि की कि उन्होंने दो नौकाओं को जब्त किया है।

इसके बाद तटरक्षक बल ने वापस नौकाओं को लाने के लिए अपना पोत ‘अरिंजय’ भेजा।’’ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच गुजरात सरकार ने शनिवार को मत्स्य उद्योग को काम करने की अनुमति दे दी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos