पुंछ में तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 11:28 IST2020-11-11T11:28:49+5:302020-11-11T11:28:49+5:30

Pakistani soldiers fired in three sectors in Poonch | पुंछ में तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी

पुंछ में तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी

जम्मू,11 नवंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। हालांकि भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे किरनी, शाहपुर और कस्बा सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

पाकिस्तानी सेना ने इस महीने 13 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी कृष्णाघाटी क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani soldiers fired in three sectors in Poonch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे