Pakistan Ceasefire Violation: पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ में की गोलीबारी; भारतीय सेना ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 12:57 IST2025-04-02T12:55:00+5:302025-04-02T12:57:38+5:30

Pakistan Ceasefire Violation: गोलीबारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में शुरू हुई।

Pakistani soldiers entered Indian territory violated ceasefire in Poonch Indian army took action | Pakistan Ceasefire Violation: पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ में की गोलीबारी; भारतीय सेना ने लिया एक्शन

Pakistan Ceasefire Violation: पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ में की गोलीबारी; भारतीय सेना ने लिया एक्शन

Pakistan Ceasefire Violation:  पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर हुई जिस पर भारतीय सैनिकों ने ‘‘नियंत्रित और संतुलित’’ तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया जबकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए। जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अप्रैल को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’’ दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2021 को समझौते को बढ़ाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की काफी कम घटनाएं हुईं हैं। 

Web Title: Pakistani soldiers entered Indian territory violated ceasefire in Poonch Indian army took action

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे