लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान प्रांत में आईएसआईएस कमांडर को मारने का पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने किया दावा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:35 IST

Open in App

कराची, 26 सितंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के एक कमांडर को मार गिराया गया। आतंकवाद निरोधक विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीएलए) द्वारा प्रांत के हरनाई जिले में फ्रंटियर कोर (एफ सी) के एक वाहन पर हमला करने के कुछ घंटे बाद आतंकी कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

बीएलए के हमले में चार सैनिक मारे गए थे और एक घायल हो गया था। बलूचिस्तान के आतंक रोधी विभाग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मस्तुंग जिले में छापा मारा जिसमें आईएसआईएस का कमांडर मुमताज अहमद उर्फ पहलवान मारा गया।

मृत आतंकी के सिर पर दो लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम था। बताया जा रहा है कि अहमद ने 2018 में एक चुनावी रैली में आत्मघाती हमला करने की साजिश रची थी जिसमें 128 लोग मारे गए थे और दो सौ से ज्यादा घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू