भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किए जाने की पाकिस्तानी खबर पूरी तरह से गलत: सूत्र

By भाषा | Updated: December 18, 2020 23:45 IST2020-12-18T23:45:41+5:302020-12-18T23:45:41+5:30

Pakistani news of attack on UN vehicle by Indian soldiers completely wrong: sources | भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किए जाने की पाकिस्तानी खबर पूरी तरह से गलत: सूत्र

भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किए जाने की पाकिस्तानी खबर पूरी तरह से गलत: सूत्र

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमला किए जाने संबंधी पाकिस्तान की ओर से आई खबर पूरी तरह से झूठी, आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही।

यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेना के उन आरोपों के बाद आई है कि भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक (यूएनएमओ) के एक वाहन को निशाना बनाया।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उस क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई। चूंकि संयुक्त राष्ट्र के वाहनों की आवाजाही की जानकारी पहले से ही होती है, इसलिए ऐसी किसी भी तरह की गोलीबारी का सवाल ही नहीं उठता है।

उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान की ओर से आने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत है।"

सैन्य सूत्रों ने भी पाकिस्तानी सेना के आरोप को खारिज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani news of attack on UN vehicle by Indian soldiers completely wrong: sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे