लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पोकरण में पकड़ा गया संदिग्ध पाक जासूस, डेढ़ साल से रह रहा था किराए के मकान में 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2018 15:42 IST

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए पाकिस्तान जासूस से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उसका आईएसआई या पाक के किसी दूसरे संगठन से क्या कोई ताल्लुक है।

Open in App

जयपुर, 15 मार्चः जैसलमेर के पोकरण में  पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को संयुक्त कारवाई करते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम शाहिद हुसैन जिलानी बताया जा रहा है। वह लंबे समय से पोकरण में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वह पाक का जासूस भी हो सकता है। 

फिलहाल, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उसका आईएसआई या पाक के किसी दूसरे संगठन से क्या कोई ताल्लुक है। अभी उसको लेकर ज्यादा जानकारी खुफिया एजेंसियों ने नहीं दी है। 

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया संदिग्ध शाहिद हुसैन जिलानी पुत्र बरसद अली है। वह जोधपुर के नागौरी गेट का रहने वाला है। वह पोकरण में हॉस्पिटल के पास जोधनगर स्थित एक मकान में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से किराए पर रहा था। 

सुरक्षा एजेंसियों ने शक के आधार पर दबिश देकर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और जैसलमेर ले जाया गया, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। 

गौरतलब है कि जैसलमेर के पोकरण में 18 मार्च से होने वाले जागृत हिन्दू महासंगम व विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह