पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:18 IST2021-05-03T22:18:49+5:302021-05-03T22:18:49+5:30

Pakistani intruder shot dead at international border in Punjab: official | पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया: अधिकारी

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया: अधिकारी

फिरोजपुर (पंजाब), तीन मई पंजाब के तरन तारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ कर्मियों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने दो और तीन मई की मध्यरात्रि सीमा पर लगी बाड़ के निकट संदिग्ध गतिविधि की ओर ध्यान दिया।

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के सिपाहियों ने घुसपैठिये को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

उन्होंने कहा कि मृतक के पास से पाकिस्तानी मुद्रा मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि शव को खलरा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani intruder shot dead at international border in Punjab: official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे