जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के निकट पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:41 IST2021-07-03T17:41:49+5:302021-07-03T17:41:49+5:30

Pakistani infiltrator arrested near LoC in Jammu and Kashmir's Poonch | जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के निकट पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के निकट पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू, तीन जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने गुलपुर के अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट एक संदिग्ध गतिविधि को देखा और घुसपैठिए को रोक लिया। उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान चौपुर निवासी जावेद के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani infiltrator arrested near LoC in Jammu and Kashmir's Poonch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे