लाइव न्यूज़ :

गुजरात तट से पाकिस्तानी मछुआरा गिरफ्तार: बीएसएफ

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर गुजरात तट के पास भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुस आने के बाद एक पाकिस्तानी मछुआरे को उसकी नाव के साथ पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उसे शनिवार शाम को सर क्रीक इलाके में बीएसएफ की गुजरात सीमा के कर्मियों ने गश्ती के दौरान पकड़ा ।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘19 दिसंबर को शाम पांच बजकर 50 मिनट पर बीएसएफ के जवानों ने सर क्रीक के सामान्य क्षेत्र में गश्ती के दौरानमछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका को देखा जो खराब समुद्री दशा और निम्न दृश्यता के चलते भारतीय क्षेत्र में पहुंच गयी थी ।

उन्होंने कहा, “बीएसएफ गश्त टीम ने एक पाकिस्तानी मछुआरे के साथ उस नौके को जब्त कर लिया।”

बीएसएफ के मुताबिक पकड़े गए शख्स की पहचान पड़ोसी देश के सिंध क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय खालिद हुसैन के रूप में हुई है।

बल ने बताया कि उसके कब्जे से 20 लीटर डीजल, एक मोबाइल फोन, मछली पकड़ने के दो जाल, प्लास्टिक के धागे के आठ बंडल और कुछ केकड़ों को जब्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है