लाइव न्यूज़ :

पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में छह मकान क्षतिग्रस्त, पांच जानवरों की मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2019 00:20 IST

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे, बालाकोटे और मेंढर सेक्टरों में एलओसी के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गांवों में भारी गोलाबारी में छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये और पांच जानवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे, बालाकोटे और मेंढर सेक्टरों में एलओसी के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी और गोलाबारी में छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा पांच जानवरों की मौत हो गई। 

बीते दिनों पाक सेना द्वारा अखनूर सेक्टर में एलओसी से सटे केरी बटल और पल्लांवाला इलाके में सुबह से ही भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की जा रही है जो समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। पाक सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार तथा तोपखानों से गोले भी दागे थे। 

अधिकारियों के बकौल, अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उस कश्मीर में बनाए गए लांचिंग पैड में मौजूद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की फिराक में है। जम्मू कश्मीर की शांति भंग करने के लिए वह इस गोलाबारी की आड़ में इन आतंकियों को किसी भी तरह भारतीय सीमा में दाखिल कराना चाहता है। भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने और उन्हें उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है