लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर ढेर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:10 IST

Open in App

जम्मू, 23 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने के एक प्रयास को नाकाम करने का दावा करते हुए कहा कि इस अभियान में एक पाकिस्तानी तस्कर मारा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ ने 27 पैकेट हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 135 करोड़ रुपये है। सीमा सुरक्षा बल, जम्मू सीमांत के महानिरीक्षक, एन एस जामवाल ने कहा कि वे इस घटना पर पूरे सबूत के साथ पाकिस्तानी सेना के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कर रहे हैं।

उन्होंने पंसार सीमा चौकी क्षेत्र में जब्त किये गये मादक पदार्थों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा, “कुछ समय से हमें कठुआ सीमा के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के (पाकिस्तान से) संभावित प्रयासों के बारे में सूचना मिल रही थी। अग्रिम इलाकों में तैनात हमारे जवानों ने रात 2.30 से तीन बजे के बीच तीन से चार लोगों की आवाजाही देखी।’’ अधिकारी ने कहा कि तस्कर सीमा बाड़ के पास पहुंच गए और इसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें ललकारा।

बीएसएफ के महानिरीक्षक ने बताया, ‘‘तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और सैनिकों ने घुसपैठियों के बीच में से किसी के द्वारा हथियार उठाने की आवाज सुनी। जवानों ने गोलीबारी की जिसमें एक तस्कर मारा गया। इसके बाद सुबह तलाशी के दौरान उसका शव मिला और साथ ही 27 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई।’’ उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को बीएसएफ को 150 मीटर की एक भूमिगत सुरंग का पता चला था, जिसे पंसार क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद देने के वास्ते बनाया गया था।

जामवाल ने कहा, ‘‘पंसार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी और यही कारण है कि हमें यह बड़ी सफलता मिली है।’’ उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, लेकिन ऐसे संकेत है कि वह एक पाकिस्तानी नागरिक है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क किया है और वे भी मारे गए व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे सबूत के साथ (पाकिस्तान के समक्ष) कड़ा विरोध दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने (पाकिस्तानी रेंजर्स ने) भी मौके का दौरा किया है। इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान इससे इनकार कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि हेरोइन को कपड़े में बांधकर एक किलो के पैकेट में पैक किया गया था, जिससे पता चलता है कि तस्कर खेप को एक पाइप के माध्यम से धकेलने की साजिश बना रहे थे और भारतीय हिस्से की ओर कोई इसे लेता।

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई हथियार बरामद हुआ है, जामवाल ने कहा कि अभियान के दौरान कोई हथियार जब्त नहीं किया गया और ऐसा संदेह है कि मारे गए तस्कर के साथी वापस भागते समय हथियार ले गए होंगे।

इससे पूर्व बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा था कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 135 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में ‘नार्को-आतंकवाद’ के पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा