लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बामियाल के पास पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद वापस लौटा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 मार्च पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन रविवार को भारतीय क्षेत्र में घुसा लेकिन जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उसे देखा और उसकी दिशा में गोलाबारी की, तो वह वापस लौट गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने फोन पर कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से आये ड्रोन को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे बामियाल के निकट डिंडा चौकी पर देखा गया।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों ने उसकी दिशा में गोलीबारी की, जिसके बाद वह पड़ोसी देश में लौट गया।

यह पूछने पर कि ड्रोन ने क्या वापस लौटने से पहले भारतीय क्षेत्र में कुछ गिराया, खुराना ने कहा, ‘‘उक्त स्थल पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।’’

दिसंबर 2020 में पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से पाकिस्तान से आये एक ड्रोन द्वारा गिराए गए 11 हथगोले बरामद किए गए थे। ये हथगोले सीमा से करीब एक किमी दूर स्थित सालाच गांव में मिले थे।

पुलिस ने तब कहा था कि हथगोले लकड़ी के एक फ्रेम से जुड़़े हुए थे, जिसे ड्रोन से नायलॉन की रस्सी से जमीन पर उतारा गया था।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की पहली घटना सितंबर 2019 में पंजाब में सामने आई थी, जब पुलिस ने तरनतारण जिले में एके -47 राइफल, मैगजीन और गोलियां, हथगोले, नकली मुद्रा और अन्य सामान बरामद किये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो