लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने भर्ती किए 60 अफगानी लड़ाके, ये है जम्मू कश्मीर पर आतंकी हमले की योजना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 14:29 IST

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सहयोग से आत्मघाती हमलावरों का एक बड़ा जत्था भारत में 12-13 सितंबर की रात को घुसने की फिराक में थे लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनके इस इरादे को विफल कर दिया।  

Open in App
ठळक मुद्देइन लड़ाकों को अफगानिस्तान में ट्रेनिंग दी गई है और खैबर पख्तूनख्वा के रास्ते पाकिस्तानी सेना को सौंपे गएइन लड़ाकों को कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए लॉन्च पैड तैयार किए गए हैं।

पाकिस्तानी आर्मी ने करीब 60 अफगानी लड़ाकों की भर्ती की है। इनका इस्तेमाल जम्मू कश्मीर पर हमले के लिए किया जा सकता है। इंटेलिजेंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। 

एएनआई ने इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक लिखा, 'अलग-अलग आतंकी समूहों से जुड़े हुए करीब 40-60 अफगान लड़ाकों की नियुक्ति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भर्ती किया है। इनका इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में हमले के लिए किया जा सकता है।'

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन लड़ाकों को अफगानिस्तान में ट्रेनिंग दी गई है और खैबर पख्तूनख्वा के रास्ते पाकिस्तानी सेना को सौंपे गए। इन लड़ाकों को कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए लॉन्च पैड तैयार किए गए हैं।

स्थानीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने इंटेलिजेंस एजेंसियों से मामले की अपडेट देते रहने की मांग की है। एएनआी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जम्मू कश्मीर को विदेशी आंतकियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ कराने की कोशिश की है।

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सहयोग से आत्मघाती हमलावरों का एक बड़ा जत्था भारत में 12-13 सितंबर की रात को घुसने की फिराक में थे लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनके इस इरादे को विफल कर दिया।  

दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना के श्रीनगर, अवंतीपुरा, जम्मू, पठानकोट, हिंडोन बेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं। यह अलर्ड जैश आतंकियों की गतिविधियों के बाद जारी किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव