लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:07 IST

Open in App

जम्मू, 18 नवंबर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज शाम छह बजकर 10 मिनट के आसपास पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने 37 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की बस्तियों और अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नौ बजकर 10 मिनट के आसपास सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम अग्रिम चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी की गयी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका करारा जवाब दिया। यह गोलीबारी तड़के तक चलती रही।

अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी इलाके में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!