लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:52 IST

Open in App

जम्मू, 18 दिसंबर पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित दो सेक्टरों में भारत की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मेंढर तथा बालाकोट सेक्टरों में मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’

नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ सप्ताह से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं।

गत एक दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी सेक्टर में गोलाबारी की थी जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक निरीक्षक शहीद हो गए थे। इससे पहले 27 नवंबर को राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 26 नवंबर को पुंछ के किरनी और कस्बा सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद हो गए थे तथा एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू