लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:27 IST

Open in App

जम्मू, एक फरवरी पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ''पाकिस्तानी सेना ने आज शाम करीब पौने छह बजे अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगे मनकोट सेक्टर को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से भीषण गोलाबारी की।''

इससे पहले बृहस्पतिवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगे शाहपुर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक घायल हो गया था।

जम्मू-कश्मीर में साल 2020 में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन के 5,400 से अधिक मामले सामने आए थे, जो बीते 19 साल में सबसे अधिक थे। कुल 36 लोगों की मौत हुई थी और 130 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग