पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

By भाषा | Updated: November 26, 2019 05:02 IST2019-11-26T05:02:43+5:302019-11-26T05:02:43+5:30

सोमवार तड़के चार बजे जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और यह गोलीबारी रूक-रूक कर रात 10 बजे तक जारी रही।

Pakistani army fired mortar shells at forward posts in Jammu and Poonch districts, Indian army giving a befitting reply | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों और गांवो पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और यह गोलीबारी रूक-रूक कर रात 10 बजे तक जारी रही।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई और मोर्टार से गोले दागे गए। इसके अलावा पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे कासना और केरनी सेक्टरों के नागरिक क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों पर भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की और गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Web Title: Pakistani army fired mortar shells at forward posts in Jammu and Poonch districts, Indian army giving a befitting reply

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे