लाइव न्यूज़ :

पाक का भारतीय विंग कमांडर को पकड़ने का दावा, किया जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 17:53 IST

IAF Aerial Strike on Pakistan Updates: पाकिस्तान के कब्जे में शख्स की जो हालत दिखाई दे रही है, उसके मुताबिक ट्विटर पर जेनेवा कन्वेंशन के उल्लंघन की बात उठने लगी है। कई लोग ट्वीट कर रहे हैं कि पाकिस्तान जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान का 2 भारतीय पायलटों को गिरफ्तार करने का दावा।भारत ने एक पायलट को मिसिंग इन एक्शन बताया।सोशल मीडिया बोला- पाक ने किया जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन।

IAF Air Surgical Strike Attack on Pakistan Latest News Updates: पाकिस्तान ने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि उसने दो भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान एक तस्वीर में एक भारतीय विंग कमांडर के पकड़े जाने की बात कर रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भारतीय विंग कमांडर को पकड़े जाने का दावा करते हुए बुधवार को एक तस्वीर ट्वीट की थी लेकिन बाद में उसे हटा लिया। हालांकि, तब तक सोशल मीडिया पर वह तस्वीर वायरल हो गई। रेडियो पाकिस्तान ने भी एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया है कि पकड़ा हुआ शख्स भारतीय विंग कमांडर है। वीडियो में एक शख्स की आंख पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। उसके हाथ बंधे हुए हैं और चेहरा जख्मी दिखाई दे रहा है। वीडियो में शख्स अपनी पहचान बताता हुए दिख रहा है लेकिन उसकी आवाज और होठों का तालमेल गड़बड़ाया लग रहा है।

वीडियो में शख्स की जो हालत दिखाई दे रही है, उसके मुताबिक ट्विटर पर जेनेवा कन्वेंशन के उल्लंघन की बात उठने लगी है। कई जानकार ट्वीट कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन किया है। आखिर क्या है जेनेवा कन्वेंशन? दरअसल, जेनेवा संधि की शुरुआत 1949 में हुई थी। जेनेवा संधि युद्ध के दौरान सैनिकों को मानवीय उपचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून के मानकों को स्थापित करती है।

यह संधि किसी भी देश के सैनिक को दुश्मन देश द्वारा पकड़े जाने पर उसे सुरक्षा प्रदान करती है। सैनिक महिला हो या पुरुष अगर वह दुश्मन देश द्वारा पकड़ा जाता है तो जेनेवा संधि के नियम लागू हो जाते हैं। संधि के नियम पकड़े गए सैनिक को प्रताड़ना दिए जाने से प्रतिबंधित करते हैं। दुश्मन देश द्वारा उसकी उसकी जाति, रंग, धर्म, जन्‍म या दौलत आदी बातों को नहीं उजागर नहीं किया जाता है।भारत के समर्थन में खड़े हो सकते हैं 48 देश

src="https://www.google.com/maps/d/embed?mid=1GJN2eYTZUNrHguxr90GENDCrP6wWe87t" width="640" height="480"

संधि में साफ कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सैनिक दुश्मन देश को महज अपना नाम, जन्‍मतिथि, रैंक और सर्विस नंबर ही बता सकता है। पाकिस्तान की हरकतों से लग रहा है कि उसे जेनेवा संधि की परवाह नहीं है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि पाकिस्तान के विमान का जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना मिग 21 क्रैश हो गया और। एक पायलट मिसिंग इन एक्शन है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय पायलट उसके कब्जे में है। भारत इसकी पड़ताल कर रहा है। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां