पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मेजर सहित तीन जवान शहीद

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 24, 2017 08:59 IST2017-12-23T20:18:08+5:302017-12-24T08:59:18+5:30

पाकिस्तान ने गश्ती कर रहे भारतीय जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू की। इसके बाद मोर्चा संभालते हुए भारतीय जवानों ने भी पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया।

Pakistan violates cesfire again, three jawans martyr including Major | पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मेजर सहित तीन जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मेजर सहित तीन जवान शहीद

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एक बार फिर नापाक काम किया है। पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी सेक्टर स्थित कैरी में एलओसी पर सीजफायर किया। इस सीजफाय में एक मेजर सहित तीन जवानों के शहिद होने की खबर है। ताजा जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब सवा बारह बजे पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह शहिद हो गए हैं। वहीं दो अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने गश्ती कर रहे भारतीय जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू की। इसके बाद मोर्चा संभालते हुए भारतीय जवानों ने भी पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया।

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में साल 2017 में अब तक करीब 80 जवान शहीद हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 29 नवंबर को पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय अड्डों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने हमले का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही।"

Web Title: Pakistan violates cesfire again, three jawans martyr including Major

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे