लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: July 28, 2019 23:00 IST

22 जुलाई को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारत का सैनिक शहीद हो गया था, जबकि 20 जुलाई को पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया था।

Open in App

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार से गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक महिला और उसके बच्चे समेत तीन असैन्य नागरिक घायल हो गये।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमा-पार से की गई गोलीबारी में कई आवासीय मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में मोर्टार से दागे गये गोलों के छर्रे से तीन नागरिक-- मोहम्मद आरिफ (40), फातिमा जान (35) और उनका नवजात शिशु घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सौजियान सेक्टर में शाम लगभग पांच बजे गोलाबारी शुरू हुई, जबकि रात लगभग आठ बजे मेंधर सेक्टर के मनकोट क्षेत्र में भी सीमा पार से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि सभी तीनों सेक्टरों में भारी गोलीबारी चल रही है और इसमें लोगों के मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

इससे पूर्व एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि थल सेना पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने एलओसी के पास पुंछ जिले में शाहपुर और सौजियान सेक्टरों में शाम लगभग पांच बजे बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

गौरतलब है कि 22 जुलाई को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारत का सैनिक शहीद हो गया था, जबकि 20 जुलाई को पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं