लाइव न्यूज़ :

नए साल पर भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 1, 2021 20:35 IST

अधिकारियों ने बताया कि जिले के नौशेरा क्षेत्र में अपराह्न करीब 3.30बजे और शाम करीब 5.30 बजे एलओसी के दूसरी तरफ से गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने की घटना सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान ने शाम करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। आंकड़ों के अनुसार संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षा कर्मी समेत 36 लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक लोग घायल हो गये।

जम्‍मू, 1 जनवरी। पाक सेना की गोलाबारी में सेना का एक नायब सूबेदार राजौरी सेक्‍टर में शहीद हो गया। जबावी कार्रवाई में भारतीय सेना ने उस पार पाक सेना के खेमे में भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर दो बार गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार भारतीय सैनिक पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दे रहे हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने आज अपराह्न करीब 3.30 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के आसपास छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का अकारण उल्लंघन शुरू कर दिया।

सैन्‍य प्रवक्‍ता ने बताया कि पाक गोलाबारी में सेना का नायब सूबेदार रविन्‍द्र शहीद हो गए। फिलहाल सेना ने यह जानकारी नहीं दी है कि रविन्‍द्र कहां के रहने वाले थे।सेना प्रवक्‍ता ने बताया कि भारतीय सेना मुंहफोड़ जवाब दे रही है। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने शाम करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास पाकिस्तान की ओर से 5,100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। ये पिछले 18 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन के सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षा कर्मी समेत 36 लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक लोग घायल हो गये।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं