लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:22 IST

Open in App

जम्मू, 30 जनवरी पाकिस्तान सेना ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बिना उकसावे के गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हीरानगर सेक्टर की बोबियान सीमा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात दस बजकर 10 मिनट पर सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई थी जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करारा जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि देर रात तीन बजे तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलीबारी होती रही। इसमें भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि बीएसएफ ने भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की साजिश को विफल करते हुए 13 और 23 जनवरी को हीरानगर सेक्टर के बोबियान और पनसार क्षेत्रों में एक-एक सीमा-पार सुरंगों का पता लगाया था।

बीएसएफ द्वारा आईबी पर एक अभियान के दौरान 150 मीटर लंबी इन दोनों सुरंगों का पता लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह