लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, घुसपैठ को कवर देने के लिए अखनूर से लेकर उड़ी तक LoC पर की गोलों की बरसात, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 4, 2020 12:20 IST

पाकिस्तान ने सोमवार सुबह अखनूर के पल्‍लांवाला सेक्‍टर के कई उप-सेक्‍टरों में भीषण गोलाबारी की। भारतीय सेना के अनुसार आतंकियों की घुसपैठ को कवर देने के लिए पाक सेना पिछले दो दिन से ये हड़कत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना ने आज अखनूर के पल्‍लांवाला सेक्‍टर के कई उप सेक्‍टरों में की भीषण गोलाबारीकई गांवों पर भी दागे पाकिस्तान ने गोले, उड़ी सेक्‍टर को भी निशाना बनाने की कोशिश

जम्‍मू: अखनूर के पल्‍लांवाला सेक्‍टर से लेकर कश्‍मीर के उड़ी सेक्‍टर तक पाक सेना ने एलओसी पर कई स्‍थानों पर मोर्चा खोल दिया है। सीजफायर के बावजूद वह इन सेक्‍टरों में तोपखानों तथा मोर्टार से गोले बरसा रहा है। भारतीय पक्ष भी जवाब दे रहा है जिस कारण उस पार भारी क्षति पहुंची है। भारतीय सेना के मुताबिक, पाक सेना आतंकियों की घुसपैठ की खातिर कवरिंग फायर की नीति अपनाते हुए गोलाबारी कर रही है।

पाक सेना ने सोमवार सुबह अखनूर के पल्‍लांवाला सेक्‍टर के कई उप सेक्‍टरों में भीषण गोलाबारी की। उसने सबुह सेहरी के वक्‍त कई गांवों को निशाना बना गोले दागे। खासकर केरी बटल गांव में उसने गोलों की बरसात की तो कुछेक घरों को क्षति पहुंची। कुछ जानवरों को भी क्षति पहुंचने के समाचार है।

पाक सेना ने सुबह उड़ी सेक्‍टर को भी निशाना बनाया। पाक तोपखानों ने उड़ी सेक्‍टर के हाजीपीर इलाके को गोलों की बरसात से पाट दिया। भारतीय सेना का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को क्षति पहुंचाई गई है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात को भी राजौरी और पुंछ में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार शैल दाग कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है।  

मंजाकोट के लोगों ने बताया कि वह रमजान में नमाज अता कर इबादत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा।  सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। 

जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों