पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, घुसपैठ को कवर देने के लिए अखनूर से लेकर उड़ी तक LoC पर की गोलों की बरसात, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 4, 2020 12:20 IST2020-05-04T12:20:03+5:302020-05-04T12:20:03+5:30
पाकिस्तान ने सोमवार सुबह अखनूर के पल्लांवाला सेक्टर के कई उप-सेक्टरों में भीषण गोलाबारी की। भारतीय सेना के अनुसार आतंकियों की घुसपैठ को कवर देने के लिए पाक सेना पिछले दो दिन से ये हड़कत कर रही है।

भारतीय सेना ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब (फाइल फोटो)
जम्मू: अखनूर के पल्लांवाला सेक्टर से लेकर कश्मीर के उड़ी सेक्टर तक पाक सेना ने एलओसी पर कई स्थानों पर मोर्चा खोल दिया है। सीजफायर के बावजूद वह इन सेक्टरों में तोपखानों तथा मोर्टार से गोले बरसा रहा है। भारतीय पक्ष भी जवाब दे रहा है जिस कारण उस पार भारी क्षति पहुंची है। भारतीय सेना के मुताबिक, पाक सेना आतंकियों की घुसपैठ की खातिर कवरिंग फायर की नीति अपनाते हुए गोलाबारी कर रही है।
पाक सेना ने सोमवार सुबह अखनूर के पल्लांवाला सेक्टर के कई उप सेक्टरों में भीषण गोलाबारी की। उसने सबुह सेहरी के वक्त कई गांवों को निशाना बना गोले दागे। खासकर केरी बटल गांव में उसने गोलों की बरसात की तो कुछेक घरों को क्षति पहुंची। कुछ जानवरों को भी क्षति पहुंचने के समाचार है।
पाक सेना ने सुबह उड़ी सेक्टर को भी निशाना बनाया। पाक तोपखानों ने उड़ी सेक्टर के हाजीपीर इलाके को गोलों की बरसात से पाट दिया। भारतीय सेना का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को क्षति पहुंचाई गई है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात को भी राजौरी और पुंछ में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार शैल दाग कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है।
मंजाकोट के लोगों ने बताया कि वह रमजान में नमाज अता कर इबादत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।