लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कई स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 20:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जव़ानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान पहुंचाया और उसके कई लोग हताहत भी हए।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटकों के कई भंडारों के साथ ही आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन सैन्यकर्मी और एक बीएसएफ उप-निरीक्षक के साथ ही छह नागरिकों की मौत हो गयी। इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए।

कर्नल कालिया ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने डावर, केरन, उरी और नौगाम सहित अन्य सेक्टरों में गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए और तीन घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हाजी पीर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप-निरीक्षक (एसआई) भी शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उरी क्षेत्र के कमलकोट सेक्टर में दो नागरिकों की मौत हो गयी वहीं हाजी पीर सेक्टर के बालकोट क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि उरी में विभिन्न स्थानों के अलावा, बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी संघर्ष विराम के उल्लंघन की सूचना मिली है।

जम्मू में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, '' आज एक बज कर करीब 45 मिनट पर और दो बज कर करीब 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के सब्जियां में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

इससे पहले कर्नल कालिया ने बताया कि सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया। केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के लिए मदद की जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।’’

एक सप्ताह के भीतर यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी। इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि को माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे

उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे।

नयी दिल्ली में, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बारामूला में नियंत्रण रेखा पर बल की आर्टिलरी बैटरी में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) राकेश डोभाल अपराह्न एक बजकर करीब 15 मिनट पर पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलाबारी में घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गयी।

अधिकारियों ने कहा कि उसी अग्रिम चौकी पर तैनात कांस्टेबल वसु राजा गोलाबारी में घायल हो गए। उनके हाथ और गाल पर जख्म है। राजा की हालत स्थिर है

अधिकारियों ने कहा, “उप निरीक्षक ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने दुश्मन की ओर से भारी गोलीबारी का सामना किया। डोभाल उत्तराखंड में ऋषिकेश के निवासी थे और वह 2004 में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे।”

डोभाल के परिवार में उनके पिता, पत्नी और नौ साल की एक पुत्री है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह