पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, सेना का जवान शहीद

By भाषा | Updated: September 2, 2019 06:21 IST2019-09-02T06:21:48+5:302019-09-02T06:21:48+5:30

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर-केरनी क्षेत्र में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि विस्तृत विवरण की प्रतीज्ञा है।

Pakistan violates ceasefire along the Line of Control in Poonch, Army soldier martyred | पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, सेना का जवान शहीद

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, सेना का जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार को मोर्टार के गोले दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्रिम चौकी पर तैनात था सैनिक

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर-केरनी क्षेत्र में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि विस्तृत विवरण की प्रतीज्ञा है।

एक दिन पहले ही सेना प्रमुख ने किया था दौरा

पाकिस्तान द्वारा यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी और मौजूदा स्थिति के साथ ही व्हाइट नाइट कोर की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी।

इससे पहले जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बयान में बताया था, “दोपहर बाद करीब एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।” अधिकारियों के अनुसार सीमा पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी और अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी।

Web Title: Pakistan violates ceasefire along the Line of Control in Poonch, Army soldier martyred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे