पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:15 IST2020-12-13T20:15:13+5:302020-12-13T20:15:13+5:30

Pakistan violates ceasefire along the Line of Control and international border | पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके तथा गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उनके अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और इस तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पुंछ के डेगवार सेक्टर में (रविवार) शाम करीब पौने छह बजे पाकिस्तान (सेना) ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलियां चलाना शुरू कर दिया और मोर्टार दागे। ’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिरी खबर आने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में भी पाकस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार सीमा चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रविवार तड़के पौने चार बजे तक जारी रही, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को भूमिगत बंकरों में रात काटनी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारण भारतीय पक्ष में किसी के प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistan violates ceasefire along the Line of Control and international border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे