लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 09:49 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के निकट अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रात नौ बजकर 35 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की सतपाल सीमा चौकी पर आईबी के दूसरी तरफ से गोलीबारी की गई जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शनिवार तड़के पौने तीन बजे तक जारी रही, लेकिन इस दौरान भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

पुंछ जिले के दलहन में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के लिये सामान ढोने का काम करने वाले दो कुलियों- अलताफ हुसैन और मोहम्मद जैफ - के घायल होने के एक दिन बाद संघर्ष विराम उल्लंघन का यह नया मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों कुली नूरकोट गांव के रहने वाले हैं और जब वे अग्रिम चौकी की तरफ जा रहे थे तभी पाकिस्तानी जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी की,जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग