पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 12:31 IST2020-11-22T12:31:30+5:302020-11-22T12:31:30+5:30

Pakistan violated ceasefire | पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू, 22 नवंबर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हीरानगर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को पाकिस्तानी सैनिकों ने निशाना बनाया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistan violated ceasefire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे