लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, कर रहा है फायरिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2019 18:32 IST

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर से सटी सारी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अपनी सेना का जमावड़ा बढ़ाया है। जहां उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिकन नेक और सांबा क्षेत्र में टैंक डिवीजनों को तैनात किया है वहीं एलओसी के क्षेत्रों में उसने अपने तोपखानों को तैनात कर दिया है।

Open in App

पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार (26 फरवरी) तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार किया, जिसमें उसने आतंक का खात्मा करने के लिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान बौखला हुआ है। इस दौरान उसने जम्मू-कश्मीर व एलओसी के कई इलाकों में सीजफाय का उल्लंघन किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी, नौसेरा और अखनूर, राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान भारी गोलीबारी कर रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

वहीं पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर से सटी सारी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अपनी सेना का जमावड़ा बढ़ाया है। जहां उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिकन नेक और सांबा क्षेत्र में टैंक डिवीजनों को तैनात किया है वहीं एलओसी के क्षेत्रों में उसने अपने तोपखानों को तैनात कर दिया है। इसकी पुष्टि रक्षाधिकारियों ने की है।इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। इधर, भारतीय वायुसेना ने सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। 

बताया गया कि सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ये तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे। इसके बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि उनके देश की सशस्त्र सेना 'भारत की तरफ से किसी भी आक्रमण या दुस्साहस' का करारा जवाब देने के लिए 'पूरी तरह तैयार' है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानएलओसीइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं